फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Condolence

आजादी से कुछ दिन पहले कुद में भी ठहरे थे राष्ट्रपिता ।

विज्ञापन
Condolence
कुद में इसी बंगले में रूके थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी से कुछ दिन पहले चिनैनी तहसील के कुद में एक बंगले में ठहरे थे। गांधी जी अपने साथ बकरी और चरखा भी लेकर आए थे। उन्हें देखने के लिए लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यह कहना है 101 वर्षीय बुजुर्ग हंस राज का। हंसराज कहते हैं कि जब राष्ट्रपिता कुद आए थे, उस दौरान वे कुद में नहीं थे। लेकिन, उनके बड़े भाई गुरदास उन्हें बताते थे कि महात्मा गांधी ने कुद में सकेतर के पास एक बंगले में रात गुजारी थी। इस दौरान हर कोई राष्ट्रपिता को देखना व सुनना चाहता था। लोगों ने महात्मा गांधी का कुद में जोरदार स्वागत किया। गांधी के साथ एक बकरी और उनका चरखा भी था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के कुद में रुकने के बारे में आसपास के गांवों को भी जब पता चला तो वह भी कुद पहुंच गए थे। फिर दूसरे दिन गांधी अपनी कार में सवार होकर चिनैनी से होते हुए जम्मू चले गए थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों चिनैनी आए पद्मश्री प्रो. शिवदत्त निर्मोही ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 4 अगस्त 1947 को राष्ट्रपिता कुद रुके थे, और कुद की मिठाई का स्वाद चखा था। उसके बाद चिनैनी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed