फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Condition of Three Lane of Ward 10 is Worse in Ramnagar

Udhampur News: वार्ड नंबर 10 की तीन गलियों की हालत खस्ता, लोग परेशान

विज्ञापन
Condition of Three Lane of Ward 10 is Worse in Ramnagar
रामनगर की वार्ड नंबर दस की गली की दयनीय हालात।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 10 की कई गलियों की हालत खस्ता हो चुकी है। पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने जल्द गली की दशा को सुधारने की मांग की है। वहीं नगर पालिका के ईओ का कहना है कि उनके पास फंड नहीं है। जैसे ही राशि आएगी, काम शुरू करवा दिया जाएगा।
वार्ड 10 में तीन गलियों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। तीनों गलियों में आठ वर्ष पहले टाइलें लगाई गई थीं। डेढ़ वर्ष से यह टाइलें निकलना शुरू हो गई हैं। अब गली दयनीय हालत में है। स्थानीय निवासी सुनील जंडियाल, निशा देवी, पंकज शर्मा, अरुण बख्शी, दिलेर सिंह, साक्षी शर्मा, ज्योति गुप्ता, संदीप ठाकुर, सोहन सिंह, दिलीप ठाकुर आदि ने बताया कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को गली की मरम्मत करवाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी गली का कार्य नहीं करवा रहे। वार्ड 10 की यह गलियां पार्क के पास, हॉर्टिकल्चर विभाग के पास तथा बेकरी की दुकान के साथ लगती हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गलियों की हालत ऐसी है कि दोपहिया वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों ने बताया खस्ताहाल गली में अब गड्ढे हो जाने पर बारिश का पानी इनमें भर जाता है जिससे लोग कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं और कई दोपहिया वाहन चलाने वाले चालक भी गिरकर घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया इस समस्या को लेकर नगर पालिका के ईओ शशिकांत को अवगत भी करवाया लेकिन अधिकारी सिर्फ झूठे आश्वासन ही देते रहे और आज तक इन तीनों गली की सुध लेने कोई नहीं आया। लोगों ने नगर पालिका को चेतावनी दी विभाग की ओर से गली की दशा सुधारने के लिए निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं करवाया गया तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनील जंडियाल ने बताया पिछले डेढ़ वर्ष से तीनों गलियों में पड़ी टाइलें उखड़ चुकी हैं और आने जाने में कई लोगों को परेशानी आ रही है नगर पालिका वार्ड में गली की सुध लेने पहुंचे और जल्द ही गली की मरम्मत का कार्य शुरू करवाए।

- पंकज शर्मा ने बताया कि जगह-जगह गली खस्ता हालत होने पर वार्डवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका जल्द ही गली की दशा सुधारने का निर्माण कार्य शुरू करवाए ताकि वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- दिलेर सिंह ने बताया कि खस्ताहाल गली होने पर जगह-जगह गड्ढे पड़े होने से लोग खासकर दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। नगर पालिका जल्द ही संज्ञान लेकर गली की दशा ठीक करवाए।

- निशा देवी ने बताया कि कई बार नगर पालिका को अवगत करवाया गया है कि तीनों गलियां खस्ताहाल में हैं। शायद नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है इसलिए विभाग गाली की मरम्मत नहीं करवाना चाहती। नगर पालिका वार्ड वासियों की समस्या का जल्द समाधान निकाल कर गली की मरम्मत जल्द करवाए।

कोट...

वार्ड नंबर 10 की गलियां खस्ताहाल हैं, इस समस्या के बारे में नगर पालिका को पता है लेकिन इतने पैसे नहीं हैं कि वार्ड में बड़े कार्य करवा सकें। अप्रैल माह के बाद कपैक्स बजट नगर पालिका में आएगा। वार्ड में सबसे पहले सभी कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
- शशिकांत खजूरिया, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed