फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cloud Brust followup, Chenani, Reaction of Peoples

Udhampur News: नालों में पानी की गर्जना से रहा डर का माहौल, पूरी रात जागकर काटी

विज्ञापन
Cloud Brust followup, Chenani, Reaction of Peoples
चिनैनी के सराड़ में बादल फटने की जानकारी देते सुभाष चंद्र: स्रोत:संवाद - फोटो : Samvad
- पंचायत सराड़ में बादल फटने के बाद लोगों ने बताई आपबीती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी उपमंडल मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पंचायत सराड़ के सबा कोठ में बादल फटने की घटना के बाद वीरवार रात को लोग भय के माहौल में रहे। लोगों ने बताया कि नालों में पानी की गर्जना उन्हें चिंता में डाल दिया। यही डर सताता रहा कि पानी घरों तक न पहुंच जाए। पूरी रात उन्होंने जागकर काटी।
ग्रामीणों ने कहा कि रात को नालों में पानी की आवाज इस कदर गूंज रही थी कि लोग भयभीत हो गए थे।
अभी तक नुकसान की जानकारी नहीं : सुदेश चंद्र
पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने बताया कि वीरवार देर शाम करीब 8:30 बजे बादल फटने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग आपस में संपर्क करने लगे और हर किसी का हाल-चाल जानने लगे। कुछ लोग घरों से निकलकर पंचायत घर तक पहुंच गए थे और कुछ उनके पास आ गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने इसकी जानकारी ली कि क्षेत्र में कोई नुकसान तो नहीं हुआ। लोगों से संपर्क किया गया लेकिन अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है ।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के घर के पास चला गया पूरा परिवार : सुभाष चंद्र
वहीं स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि नालों से आ रही आवाजें भयभीत करने वाली थी। लोग पूरी रात सोए नहीं पाए। नालों में पानी की गूंज के बाद उनका पूरा परिवार अपने घर से निकाल कर पूर्व सरपंच के घर के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में एकदम से बदबू वाला पानी आया : गुलशन सिंह
स्थानीय निवासी गुलशन सिंह ने बताया कि वह नाले से करीब 50 मीटर की दूरी पर रहते हैं। एकदम से नाले में बदबू वाला पानी आया। पानी का रंग भी काला था। ग्रामीण रात को सहमे रहे। शुक्रवार सुबह लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क कर हाल-चाल जाना।

तेज बारिश या बादल फटा है, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया : एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि तेज बारिश या बादल फटा है। यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article