फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaning problem

नगर परिषद की तरफ से हटाए जा रहे डस्टबिन

विज्ञापन
Cleaning problem
उधमपुर शहर में पुराने राजमार्ग के किनारे से डस्टबिन हटाने के बाद फैली गंदगी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए कूडे़दानों को नगर परिषद हटाने में लगी हुई है। इससे शहर के अंदर सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
विज्ञापन

दशहरे के दिन नगर परिषद ने वार्ड 11 से पुराने राजमार्ग के किनारे पर स्थित दो कूड़ेदानों को हटा दिया गया है। इससे शहरवासी कूड़े को खुले में फेंकने को मजबूर हो गए हैं। शहर के 21 वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 से अधिक कूडे़दान लगाए गए हैं। शहरवासी अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इनमें अंदर डालते हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने में बहुत मदद मिल रही है।
विज्ञापन

लेकिन, अब कुछ स्थानों से कूडे़दानों को हटाया जा रहा है। जिन स्थानों से कूड़ेदान हटाए गए हैं, वहां पर कचरे को खुले में जमा किया जा रहा है। इससे शहरवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। शुक्रवार को पुराने राजमार्ग के किनारे पर रखे दो कूड़ेदानों को नगर परिषद के कर्मचारी उठाकर ले गए। जब शहरवासी कूड़ा डालने पहुंचे तो कूड़ेदान गायब देखकर हैरान रह गए। मजबूरन उन्हें खुले में ही कचरा डालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना था कि त्योहारों के मौसम में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जरूरत है। इसके लिए मौजूदा हालात को देखते हुए कूडे़दानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। जबकि नगर परिषद इनकी संख्या कम कर रहा है। शहर के अंदर हर घर से कचरा उठाना संभव नहीं है। इसलिए कूड़ेदानों की सख्त जरूरत है।

-----
कुछ लोग कूड़ेदानों में ही कूड़े को आग लगा रहे हैं। इससे कूड़ेदान खराब हो रहे हैं। इनको हटाकर अब दूसरे कूड़ेदान लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद का प्रयास है कि शहरवासी कचरे को कूड़ेदान में डालने के बजाय घर घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को दें। नगर परिषद कूड़ेदानों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।
- डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष

उधमपुर शहर में पुराने राजमार्ग के किनारे से डस्टबिन हटाने के बाद फैली गंदगी

उधमपुर शहर में पुराने राजमार्ग के किनारे से डस्टबिन हटाने के बाद फैली गंदगी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed