फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   clean and green india

शहर के पार्कों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
clean and green india
उधमपुर स्थित पार्कों की सफाई करतीं महिलाएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के मां राजेश्वरी आश्रम की तरफ से रविवार को शहर के विभिन्न पार्कों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें काफी संख्या में संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लेकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पौध रोपण भी किया।
विज्ञापन

आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई की देखरेख में रविवार की सुबह करीब आठ बजे सफाई अभियान की शुरूआत जिला अस्पताल के पार्क से की गई। इसके बाद स्वयं सेवकों ने वीनस चौक पर स्थित पार्क में सफाई की। पार्क के अंदर जमा गंदगी को साफ किया। पेड़ों के आसपास उगी घास को काटा। इसके बाद सभी सैला तालाब स्थिति सुभाष चंद्र बोस पार्क में पहुंचे। सभी ने पार्क की सफाई करने के साथ पार्क के अंदर पौध रोपण भी किया गया। सफाई अभियान दोपहर करीब एक बजे तक जारी रहा। महात्मा समता भाई ने संदेश देते हुए कहा कि संस्था आत्मज्ञान प्रचार प्रसार के साथ समाज सेवा और विभिन्न जन कल्याणकारी कार्य में भी जुटी हुई है। देश के प्रधानमंत्री की तरफ से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में संस्था लगातार सहयोग कर रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद सेवादारों से कहा कि जिस प्रकार आज सभी पार्क में सफाई कर रहे हैं, इसी पं्रकार अपने घर व आसपास भी सफाई का ध्यान रखें। इस मौके पर देव राज, जोगेंद्र कुमार, माूलराज भगत, सोम राज व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed