फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   civic animities

नालों का जलस्तर बढ़ने से लिंक मार्गों पर घंटों बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
civic animities
उधमपुर/पंचैरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में देर रात को बारिश होने पर शुक्रवार को कई लिंक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही घंटों तक प्रभावित रही। सबसे अधिक परेशानी पंचैरी व मोंगरी तहसील में सामने आई। कई नालों का जलस्तर बढ़ा और इससे घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। जलस्तर कम होने के बाद ही वाहन चल सके।
विज्ञापन

पंचैरी में मौसम का मिजाज वीरवार रात को बदल गया था। पूरी रात रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। इससे चुबु नाला, लटयार नाला, कुलटयार नाला व अन्य कई नालों का जलस्तर बढ़ गया। लोग जब वाहन से निकले, तो देखा कि नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही यात्री वाहन भी रुक गए। कई महीनों के बाद चुबुनाला के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती देखी गई।
विज्ञापन

चुबुनाला में रात में ही पानी सड़क पर बहने लगा था और वाहनों को निकलने के लिए स्थान नहीं मिला। इसी तरह से कुलटयार व लटयार नाले में भी जलस्तर बढ़ने के कारण वाहन नाले को पार कर आगे की तरफ नहीं जा सके। पंचैरी में सड़कें नाले के बीच से होकर ही निकलती हैं। पुल की सुविधा न होने के कारण मजबूरन नालों के बीच से होकर वाहनों को निकालना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद ही लोग गंतव्य की तरफ रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी बारिश होती है, तो इस तरह की परेशानी आती है। कई बार तो वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कई स्थानों पर पुल का निर्माण करने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed