{"_id":"626ed1fd21f4b13c9d1d0aa4","slug":"civic-animities-udhampur-news-jmu258944853","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से रविवार को शहर के पार्कों में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सतपाल महाराज की शिष्या एवं मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के दिशा निर्देश में चले सफाई अभियान में स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम जिला अस्पताल में स्थित श्री हंस पार्क में साफ-सफाई की और इसके बाद वीनस चौक में सफाई गई।
सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल के पार्क से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। पार्क में बिखरे कूड़े-कचरे, प्लास्टिक के लिफाफों डस्टबिन में डाला गया। पेडों पर उगी खराब टहनियों और झाड़ियों को काट कर पार्क को सुंदर रूप दिया गया। तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने वार्ड नम्बर 14 के अंतर्गत वीनस चौक में बने पार्क की तरफ प्रस्थान किया और वहां लगाए पौधों की गुड़ाई की गई।
इस अवसर पर मानव सेवा दल के सदस्यों ने कहा कि कहा कि यह मात्र सफाई अभियान ही नहीं, बल्कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा का आदर्श और प्रेरणा संदेश है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि हम पार्कों की निष्काम भाव से सफाई कर साफ सुथरा वातावरण तैयार करें। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान में लगभग 35 सदस्यों ने भाग लिया, जोकि जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पधारे हुए थे।
विज्ञापन
निष्काम भाव से किए सफाई अभियान के माध्यम से जनसाधारण को स्वच्छता का सन्देश देकर साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सफाई अभियान में जोगिंदर कुमार, सोभा राम, देव राज दया, कैप्टन बृज मोहन शर्मा, कैप्टन डी एस पठानिया, राकेश केरनी, वेद प्रकाश, राकेश मानसर, संदूर सिंह, मदन लाल सूदन, प्रशोत्तम सिंह, अजय सिंह, मोहन लाल, रमेश चंद्र, मदन लाल, ललिता देवी, लंजा देवी, अंजली शर्मा, भोली देवी, विद्या देवी, करुणा, वंश, सिया, रीता, रेखा देवी, मखनु देवी, चंचला देवी, शीला देवी, सुनीता देवी व अन्य सेवादारों ने हिस्सा लिया।