फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   civic animities

अधिकारियों के समक्ष रखी बिजली, पानी की समस्या

विज्ञापन
civic animities
चिनैनी। कस्बे में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी सदस्य ऊषा देवी, बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, एसडीएम परवेज अहमद व बीडीओ ओपी भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर कोटाधार, लोअर मादा, पंचायत कोलासर, मतलोआ बी में पेयजल समस्या दूर करने की मांग उठाई गई। कहा गया कि पेयजल किल्लत के कारण ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वहीं डीडीसी व बीडीसी सदस्य ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि पानी के लिए इन क्षेत्रों के लिए 15 लाख रुपये फंड रखे गए हैं। उधर, छप्पर, बनेक, कोलासर, बंजा सलास, कटवालत, जीग व अन्य स्थानों पर बिजली की समस्या उजागर करते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बरकूंडा से बैनी संगम के बीच पड़ी पस्सी को हटाने और मानतलाई से बप्प सड़क के बीच वन विभाग की ओर से जल्द एनओसी देने पर जोर दिया। चेयरमैन ने कहा कि चिनैनी से पट्टनगढ़ मार्ग के बीच सात डायवर्जन हैं, उसकी जगह कलबर्ट बनाए जाए। डीडीसी सदस्य ने करलाह गौरीकुंड में सड़क का कार्य जल्द शुरू करने की अपील की। इस दौरान कपैक्स बजट का एरिया पंचायत विकास प्लान भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed