{"_id":"6204058cdbd3dc3ca626e8af","slug":"civic-animities-udhampur-news-jmu253511152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के समक्ष रखी बिजली, पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के समक्ष रखी बिजली, पानी की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी सदस्य ऊषा देवी, बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, एसडीएम परवेज अहमद व बीडीओ ओपी भगत मौजूद रहे।
ब्लॉक दिवस पर कोटाधार, लोअर मादा, पंचायत कोलासर, मतलोआ बी में पेयजल समस्या दूर करने की मांग उठाई गई। कहा गया कि पेयजल किल्लत के कारण ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वहीं डीडीसी व बीडीसी सदस्य ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि पानी के लिए इन क्षेत्रों के लिए 15 लाख रुपये फंड रखे गए हैं। उधर, छप्पर, बनेक, कोलासर, बंजा सलास, कटवालत, जीग व अन्य स्थानों पर बिजली की समस्या उजागर करते हुए समाधान की मांग की।
बरकूंडा से बैनी संगम के बीच पड़ी पस्सी को हटाने और मानतलाई से बप्प सड़क के बीच वन विभाग की ओर से जल्द एनओसी देने पर जोर दिया। चेयरमैन ने कहा कि चिनैनी से पट्टनगढ़ मार्ग के बीच सात डायवर्जन हैं, उसकी जगह कलबर्ट बनाए जाए। डीडीसी सदस्य ने करलाह गौरीकुंड में सड़क का कार्य जल्द शुरू करने की अपील की। इस दौरान कपैक्स बजट का एरिया पंचायत विकास प्लान भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।