फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Citizens of India agitated for not improving the condition of the road

सड़क की हालत नहीं सुधरने पर भड़के भारत नगरवासी

विज्ञापन
Citizens of India agitated for not improving the condition of the road
उधमपुर। शहर के वार्ड एक में सड़क की हालत नहीं सुधारने पर भारत नगर मोहल्ले के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार सड़क की हालत सुधारने की मांग को जिल प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन आजतक किसी ने भी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

तानिया महाजन के नेतृत्व में सुबह करीब दस बजे लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जीवन कुमार आदि ने बताया कि कई साल से मार्ग की हालत खराब है। पहले तो चंद गड्ढे थे, लेकिन अब मार्ग पर बिछाई गई तारकोल निकल चुकी है। सड़क पर कंकर बिखरे पड़े है। अब पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई बार सड़क की हालत सुधारने की मांग को नगर परिषद सहित प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी रखा है, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कई बार पार्षद को भी बताया है, लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। कुछ माह पहले पार्षद को बताया तो उन्होंने बरसात होने की बात कहकर असमर्थता जताई थी। लेकिन अब तो बरसात भी खत्म हो चुकी है। अब तो इसकी हालत को सुधारा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत खराब होने का बड़ा कारण जल निकासी का प्रबंध नहीं होना है। इसलिए मांग है कि सड़क की हालत सुधारने के साथ नालियों का भी निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed