फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chunti rural children are not going in school

बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेेंगे चुंटी के ग्रामीण

Thu, 29 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला,चिनैनी Updated Thu, 29 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
chunti rural children are not going in school
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

गांव चुंटी के कई अभिभावकों नेे बुधवार को भी बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला किया है। कहा कि कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। इस कारण पढ़ाई प्रभावित होती है।

विज्ञापन


नायब सरपंच सरदार सिंह, सुरिंद्र कुमार, गणेश, मोहिंद्र, जगत व अन्य ने आरोप लगाया कि मिडिल स्कूल में कुछ शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते हैं, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ जब कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस संबंध में बात की थी। अब फिर वही समस्या बन गई है।
विज्ञापन


ऐसे में गांव के कुछ लोगों ने मजबूर होकर मंगलवार को फैसला लेना पड़ा कि वे बच्चों को तब तक स्कूल नहीं भेजेंगे, जब तक शिक्षक समय पर स्कूल न पहुंचने लगें। इस संबंध में विभाग को भी जानकारी दे दी है। जब तक कोई अधिकारी यह समस्या नहीं सुलझाता, तब तक बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर ने कहा कि बुधवार को 52 बच्चे स्कूल पहुंचे थे। जेडईओ प्रीतम दास ने कहा कि सोमवार को चुंटी स्कूल के उन अध्यापकों से देरी से आने की रिपोर्ट मांगी गई थी जो दो दिन में देने को कहा गया और उनके पास रिपोर्ट आ गई है। लोगों को बच्चे स्कूल भेजने को कहा है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed