फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chinaini news update

वर्षों बाद आज आएंगे प्रदेश के मुखिया, चिनैनी को कायाकल्प होने की उम्मीद

विज्ञापन
chinaini news update
उप राज्यपाल के दौरे से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने चिनैनी के कुद क्षेत्र में जायजा लेते अधिकार? - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। ऐतिहासिक नगरी चिनैनी को कई वर्षों के बाद प्रदेश के मुखिया के दीदार होंगे। प्रदेश के मुखिया यानी उपराज्यपाल मनोज सिंह बुधवार को चिनैनी ब्लॉक में पहुंचेंगे। हालांकि इससे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी अप्रैल 2019 में चिनैनी के पर्यटन स्थल पटनीटॉप पहुंचे थे, लेकिन उस वक्त उन्होंने यहां कोई जनसंवाद नहीं किया था। अब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के चिनैनी आने से लोगों की उम्मीदें को भी पर लग गए हैं। बैक-टू-विलेज चरण-तीन के तहत चिनैनी के कुद में बुधवार को लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कुद में उप राज्यपाल के दौरे से पूर्व तैयारियों को जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया के आने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंच-सरपंच भी कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं, कि शायद उप राज्यपाल सिन्हा यहां कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लिए कई घोषणा करेंगे। बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने कहा कि क्षेत्र में टूरिस्ट सर्किट विकसित करने की मांग उपराज्यपाल के समक्ष रखी जाएगी। करलाह गौरीकुड सड़क पर टूरिस्ट सर्किट बन सकता है। इससे कई पंचायतों को लाभ मिलेगा। इसके अलाबा निचली तवी पर बने लकड़ी के पुल की जगह स्टील गार्डर पुल बनाने की मांग रखी जाएगी। इससे एक दर्जनभर पंचायतों के हजारों की समस्या का समधान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल के समक्ष 25 पंचायतों की दो-दो मुख्य मांगें को भी उप राज्यपाल के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उनका समाधान हो। उन्होंने कहा कि कई वर्षों के बाद प्रदेश का कोई मुखिया ऐतिहासिक चिनैनी नगर के कुद में आ रहा है। क्षेत्र को काफी उम्मीदें हैं कि विकास कार्यों के साथ ही चिनैनी के कायाकल्प के लिए उप राज्यपाल कोई घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed