{"_id":"68cdc0daf2b9d6f37a022a90","slug":"chenani-raid-at-spa-centre-six-arrested-udhampur-news-c-10-lko1021-718169-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्पा सेंटर पर छापा, दो युवतियों के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्पा सेंटर पर छापा, दो युवतियों के साथ चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। शहर के बीचोबीच बाड़यां इलाके में एक स्पा सेंटर में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापा मारा। यहां पर दो युवतियों के साथ चार युवकों की गिरफ्तारी की सूचना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन छह लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें दो युवतियां शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला उधमपुर और डोडा के बीच गोली चलने की सूचना
जिला उधमपुर और डोडा के बीच स्थित सियोजधार स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियोजधार में देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी है। अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जांच जारी है। संवाद