{"_id":"6a3447988fabfb378f069531","slug":"check-the-vehicle-and-the-driver-before-setting-out-on-a-journey-udhampur-news-c-202-1-udh1011-137275-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: यात्रा पर निकलने से पहले वाहन और चालक की कर लें पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: यात्रा पर निकलने से पहले वाहन और चालक की कर लें पड़ताल
Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने जारी की एडवायजरी, परिवहन नियमों के तहत अधिकृत वाहन बुक करने की सलाह
गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस भी चेक करना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार्मिक यात्राओं का सीजन शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए निजी और किराए के वाहनों से रवाना हो रहे हैं। इस बीच, एआरटीओ उधमपुर मुद्दसिर इकबाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर शुरू करने से पहले गाड़ियों और ड्राइवरों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, ताकि रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।एआरटीओ ने बताया कि यात्रा के लिए केवल वही वाहन बुक करें जो परिवहन नियमों के तहत अधिकृत हों। कमर्शियल या टैक्सी गाड़ी बुक करते समय यात्रियों को उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और वैध परमिट जरूर देखना चाहिए। इसके साथ ही गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस (बीमा) भी चेक करना जरूरी है जिससे यह साफ हो सके कि वाहन तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी चला रहे ड्राइवर के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। एआरटीओ ने सख्त हिदायत दी है कि गाड़ी की तय क्षमता से अधिक लोग बैठकर सफर न करें। सुरक्षा के तौर पर यात्री गाड़ी का नंबर और ड्राइवर का मोबाइल नंबर अपने पास या परिजनों के साथ साझा जरूर करें। केवल अधिकृत और सुरक्षित वाहनों का चयन करके ही अपनी धार्मिक यात्रा को मंगलमय बनाएं।