{"_id":"680bd59b8a2b170cf303805b","slug":"ceo-shrine-board-held-meeting-katra-news-c-10-agr1006-598163-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र मई में चालू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र मई में चालू होगा
विज्ञापन
सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बैठक करते हुए।
- माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने संयुक्त सुरक्षा समीक्षा की बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। तीर्थ यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने शुक्रवार कटड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा एजेंसियों और अन्य हितधारकों ने तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन तैयारियों का आकलन किया।
बैठक में एसएसपी रियासी, कमांडेंट सीआरपीएफ, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप-मंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सेना व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। सीईओ ने जोर देकर कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व सुचारू यात्रा संचालन के लिए कटड़ा में बनने वाले एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) को मई के पहले सप्ताह तक चालू किया जाए। 700 सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के माध्यम से वास्तविक समय की निगरानी, आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय को यह सक्षम करेगा।
सीईओ ने सभी संबंधित पक्षों से सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समयसीमा का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। बैठक में सुरक्षा उल्लंघनों को रोकने के लिए निर्बाध संचार और डेटा एक्सचेंज की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। पिट्ठू और पोनीवालों की साख को सत्यापित करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई ताकि छद्म पहचान को रोका जा सके और उनकी वैध भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, क्षेत्र पर नियंत्रण और मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन तथा अन्य उन्नत तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने उपराज्यपाल के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को प्रदान किए गए मजबूत सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण उन्नत सुरक्षा उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के महत्व को दोहराया। इन उपकरणों में एक्स-रे बैगेज स्कैनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और अंडर व्हीकल सर्च मिरर शामिल हैं जिन्हें हाल ही में बोर्ड की ओर से खरीदा और तीर्थ स्थल पर स्थापित किया गया है।
एसएसपी रियासी ने बताया कि ट्रैक पर सेवा प्रदाताओं के रूप में पकड़े गए अनधिकृत कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लगातार निरीक्षण चल रहे हैं। बैठक में कटरा शहर की परिधीय सुरक्षा पर भी गहन चर्चा की गई।