फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car Accident, Udhampur, Mand, One Died

Udhampur News: कार हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक गंभीर जख्मी

विज्ञापन
Car Accident, Udhampur, Mand, One Died
उधमपुर। मृतक सुमित शर्मा का फाइल फोटो।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के मांड इलाके में हुई सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के समीप मांड क्षेत्र में बुधवार को एक भयंकर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि कार में उसके साथ सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतक की पहचान सुमित शर्मा (30) पुत्र शाम लाल तथा घायल की पहचान राहुल शर्मा (28) पुत्र करतार नाथ दोनों निवासी मनवाल, उधमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पेश आया। दोनों युवक स्विफ्ट कार नंबर जेके02सीई-6770 में सवार होकर जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रहे थे, जहां रास्ते में मांड इलाके में कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्ष-दर्शियों के मुताबिक गाड़ी काफी तेज रफ्तार थी जिसके कारण मांड इलाके में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना अधिक भयंकर था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पुलिस व सीआरपीएफ की सहायता से जीएमसी उधमपुर लाया गया लेकिन यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए नारायणा हास्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान सुमित शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed