फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   camp

शहीद कैप्टन तुषार महाजन मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से काल्ड़ी क्षेत्र के नेत्र रोगियों का हुआ ऑपरेशन

विज्ञापन
camp
उधमपुर: कैप्टन तुषार महाजन मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोगों से निदान पाने वाले ग्? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। केएलएसएम रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल में शहीद कैप्टन तुषार महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नेत्र रोग से पीड़ित काल्ड़ी क्षेत्र के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए, और रविवार को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रोगियों को सर्जरी के बाद आंखों की देखभाल के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके अस्पताल के अध्यक्ष आरटीएन डीएन शर्मा ने कहा कि ये रोगी अपने क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण हमेशा अग्रिम चिकित्सा से वंचित रहते हैं। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के और शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने रोटरी आई एंड जनरल वेलफेयर फाउंडेशन और केएलएसएम रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल के सहयोग से 20 मार्च को ग्राम काल्ड़ी में एक निशुल्क आंख और कान जांच शिविर लगाया था। इसमें 154 रोगियों की जांच कर 31 रोगियों को निशुल्क श्रवण सहायता दी गई। इसके अलावा नेत्र रोगों से पीड़ित 315 रोगियों की जांच कर 67 रोगियों की मोतियाबिंद सर्जरी के लिए पहचान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मार्च को इन सभी रोगियों की दृष्टि बहाल करने के लिए डॉ. अंकुर गोयल और डॉ. सुमेरु रैना ने ऑपरेशन किया। वहीं, रविवार को सभी 26 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष देव राज गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, ट्रस्टी डॉ. योगेश्वर गुप्ता, ट्रस्टी सतीश चोपड़ा और अस्पताल के वित्त सचिव आरटीएन एसएस केरनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed