फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: कल से प्रारंभ होगी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
caltural news
कटड़ा। धर्मनगरी से श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा आठ मार्च से प्रारंभ होगी। इसकी जानकारी विधायक ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देना है। इससे हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस अनूठी यात्रा का हिस्सा बन सकेंगे और भमाग क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

इससे पहले परिक्रमा यात्रा 2022 और 2024 में की गई थी। तीसरी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ माता वैष्णो देवी की यात्रा को समर्पित रहेगा। यात्रा की शुरुआत छड़ी पूजन के साथ भूमिका मंदिर से होगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा के लिए निकलेगा। इस यात्रा में जम्मू-कश्मीर के सांसद जुगल किशोर शर्मा, श्री माता वैष्णो देवी के विधायक बलदेव राज शर्मा, रियासी विधायक कुलदीप राज दुबे, जिला रियासी के डीडीसी अध्यक्ष सर्ब सिंह नाग समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed