फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: चार दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
caltural news
कटड़ा। नवरात्र पर पहले चार दिन में लगभग 1.70 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। प्रथम नवरात्र पर जहां वीरवार को 44 हजार भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका था वहीं शुक्रवार को 38 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए। तीसरे दिन विकेंड होने के कारण भक्तों का आंकड़ा 48 हजार रहा था। चौथे नवरात्र पर शाम छह बजे तक 40 हजार के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे तक 15 हजार, दोपहर तीन बजे तक 21 हजार व शाम छह बजे तक 40 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि कक्ष के बंद होने को अभी चार घंटे शेष थे। शनिवार व रविवार को भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी रहती है। वहीं दिन भर मौसम साफ रहा। इस कारण श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलती रहीं। वहीं कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी दिनभर जारी रही और अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा भी मिलती रही। इसके साथ ही भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी जारी थी। भवन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिन बारिश रहने के कारण दरबार में तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे श्रद्धालु ऑनलाइन कमरों की बुकिंग करवाने वाले भवन में विश्राम करने को रुक रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम अटका आरती में जुबिन नौटियाल ने लगाई हाजिरी
रविवार सुबह मां वैष्णो देवी भवन पर आयोजित दिव्य आरती में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज में मां वैष्णो देवी के भजन प्रस्तुत कर आरती में बैठे श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। उन्होंने भजन गाया मेरे घर राम आए हैं... हे कालरात्रि कल्याणी... इस मौके पर मां वैष्णो देवी के पुजारी लोकेश पुजारी ने गायक जुबिन नौटियाल को मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी भेंट करने के साथ ही मां वैष्णो देवी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक केंद्र में माता की कहानी नाटक का आयोजन
कटड़ा। धर्मनगरी में श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में नटरंग की ओर से माता की कहानी नाटक का संजीव चित्रण किया जा रहा है। प्रख्यात नाटककार पदमश्री बलवंत ठाकुर की ओर से निर्देशित माता की कहानी नाटक में मां वैष्णो देवी की पूरी कहानी का संजीव चित्रण नटरंग के कलाकारों ने किया। इस नाटक को देखने को लेकर डीसी रियासी विशेष पाल महाजन, एसडीएम कटड़ा पीयूष दोत्रा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, कटड़ा नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल मौजूद रहे।

सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
धर्मनगरी में जारी पवित्र शारदीय नवरात्रों में सनातन धर्म सभा कटड़ा की ओर से कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर वासियों के साथ ही श्रद्धालु आदि मौजूद थे। सनातन धर्म सभा के सदस्य अजय शर्मा, रतनलाल शर्मा, प्रवीण सिंह, सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा आदि ने बताया कि जारी पवित्र नवरात्रों में सनातन धर्म सभा की ओर से कई तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आधार शिविर कटड़ा में भक्तिमय वातावरण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed