फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: शिव तांडव की प्रस्तुति के साथ होगा भोले के भक्तों का स्वागत

विज्ञापन
caltural news
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में शामिल भक्तों का 28 जून को टिकरी स्थित काली माता मंदिर में भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह लगभग साढ़े चार बजे प्रशासनिक अमला स्वागत स्थल पर पहुंच जाएगा। यहां पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ भोले के भक्तों का गर्मजोशी के साथ स्वागत होगा और उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को अगले पड़ाव की ओर रवाना किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भोले के भक्ताें के स्वागत के लिए काली माता मंदिर में साज सजावट सहित जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों या फिर एजेंसियों से संपर्क किया जा सके। जम्मू से अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का उधमपुर जिले की सीमा पर स्थित टिकरी में काली माता मंदिर में डीसी सलोनी राय खुद भक्तों का स्वागत करेंगी। उनके साथ पुलिस, प्रशासनिक, सैन्य एवं सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित कई शहरवासी भी मौजूद रहेंगे। स्वागत समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे। खासकर शिव तांडव की प्रस्तुति बाहरी राज्यों से आने वाले भोले के भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। टिकरी से लेकर चिनैनी टनल तक जिला प्रशासन ने तकरीबन 51 किलोमीटर ट्रैक पर सुरक्षा व सुविधाओं के पर्याप्त प्रबंध किए हैं। इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार जिले में यात्रा मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

आपात सेवा में भक्तों के लिए स्थापित हेल्पलाइन

जिला प्रशासन की ओर से उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे सात दिनों काम करने वाले आपात सेवा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 01992-272727, 01992-272728 और 096971-36717 भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर व 01992-276915 पर भी अमरनाथ यात्री संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की हो रही है नियमित जांच
अमरनाथ यात्रा के लिए समग्र सुरक्षा प्लान बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल और रिजर्व पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। हाईवे पर दिन रात गश्त भी बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। जखैनी में लंगर लगाने वाले वाहनों सहित अन्य यात्रियों के वाहनों की एंट्री करने के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा है। लंगर व श्रद्धालुओं के रुकने वाली जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रा के दौरान अमरनाथ भक्तों का जत्था जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरेगा।
51 किलोमीटर पर 18 लंगर, 26 लाजमेंट्स की व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा के लिए उधमपुर से चिनैनी टनल तक लगभ 51 किलोमीटर यात्रा ट्रैक पर लगभग 18 लंगर लगाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ का संचालन शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगा, जबकि आपात परिस्थितियों में यात्रियों के रुकने के लिए 26 लाजमेंट्स भी स्थापित किए गए हैं। इनमें एक साथ 5750 भक्तों के रुकने की व्यवस्था की गई है और उनके लिए बिजली, पानी, स्नान, बिस्तर और कंबल आदि व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है। पूरे यात्रा ट्रैक पर एचडी कैमरों, ड्रोन एवं जगह-जगह बनाए गए बंकर और सुरक्षा बलों की गश्त के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।

इस बारे में डीसी सलोनी राय ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह लगभग साढ़े चार बजे टिकरी काली माता मंदिर में पहलगाम एवं बालटाल रूट के लिए आने वाले श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल भक्तों के पहले जत्थे का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के सफल संचालन को लेकर सभी पुख्ता इंतजाम किया गए हैं।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed