फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Call to connect youth for strength of BJYM

भाजयुमो की मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ने का आह्वान

विज्ञापन
Call to connect youth for strength of BJYM
कटड़ा। धर्मनगरी स्थित श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में भाजयुमो की बैठक हुई, जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना मौजूद रहे। इसमें प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मंथन किया गया और भाजयुमो की मजबूती के लिए युवाओं को जोडने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-करमीर के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को साथ जोड़ने का कार्य में तेजी लाई जाए। बाद में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी। कांग्रेस सरकार के 70 साल के कार्यकाल में सिर्फ अलगाववादियों व हुर्रियत नेताओं को ही खुश किया गया है। इसके बाद भाजयुमो की ओर से रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अरुण देव, पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा, जिला रियासी के प्रभात सिंह, कटड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मैंगी, कटड़ा युवा मोर्च के अध्यक्ष विजय परोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed