फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   buzet news

Udhampur News: बजट में पत्नीटाॅप को शामिल करने पर व्यापारी खुश

विज्ञापन
buzet news
चिनैनी। बजट में पत्नीटाॅप पर्यटन स्थल को शामिल करने पर पटनीटाॅप व कुद के कारोबारी और स्थानीय लोग खुश हैं लेकिन उन्होंने यहां बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए 390.20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसमें पटनीटाॅप व नत्थाटाॅप जैसे पर्यटन स्थल को भी शामिल किया गया है। इससे व्यापारी काफी खुश हैं लेकिन पटनीटाॅप, नत्थाटाॅप, कुद व सनासर जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ-साथ लंबे समय से पेश आ रही बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास किया जाना चाहिए। पटनीटाॅप के कारोबारी प्रकाश चंद और एसके बडियाल ने कहा कि पटनीटाॅप और नत्थाटाॅप जैसे पर्यटन स्थलों में पार्किंग की समस्या, करलाह गौरीकुंड सड़क बनाने, पटनीटाॅप से शिवगढ़ धार तक गंडोला प्रोजेक्ट लगाने, पटनीटाॅप में पेयजल समस्या को दूर करने और 24 घंटे पटनीटाॅप में बिजली बहाल की जाए। इससे 12 महीने पटनीटाॅप सैलानियों से गुलजार रहेगा। वहीं कुद निवासी कुलदीप कौर व प्रदीप सिंह ने कहा कि कुद माल रोड की हालत में सुधार किया जाना चाहिए। दो दशक पहले माल रोड को बनाया गया था लेकिन अभी तक सैलानियों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन के क्षेत्र के विकास को लेकर 390.20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इन स्थलों का विकास भी तेजी से हो ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed