{"_id":"67c9f5edb6aac51999077647","slug":"buzet-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121096-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बजट : नए औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बजट : नए औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री उमर अब्दुला के नेतृत्व में सात मार्च को बजट पेश करेगी। बजट को लेकर किसी को उम्मीदें हैं तो कोई नाउम्मीद है।
इसमें नए औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा गया है।
किसी भी क्षेत्र के बजट में राजस्व की स्थिति और औद्योगिक क्षेत्र काफी अहमियत रखते हैं। इसके आधार पर ही क्षेत्र के विकास और रोजगार से जुड़े कई साधनों का सृजन होता है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसी ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाली का हवाला देते हुए बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया तो किसी ने छह माह से ठेकेदारों के बकाया की अदायगी न करने का हवाला देकर प्रदेश सरकार को कर्ज में डूबा हुआ बताकर कोई उम्मीद न होने का दावा किया।
वहीं व्यापारियों ने रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमत में कटौती कर व्यापार और आम आदमी को राहत मुहैया कराए जाने की उम्मीद भी जगाई।