{"_id":"56f98aba4f1c1b6621f001dc","slug":"burnt-effigies-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन डिपो पर राशन में आटे के बजाय कनक दिए जाने और राशन कार्ड बनाने के दिए गए फार्म के गुम होने पर राशन नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने सलाथिया चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैंथर्स पार्टी के यूथ प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां लोगों को समझ नहीं आ रही हैं। पहले तो लोगों प्रति परिवार 35 किलोग्राम राशन देने की बात कही गई। जिसके बाद लोगों को 35 किलोग्राम राशन तो नहीं मिला, लेकिन राशन में दिए जाने वाले आटे के बजाए उन्हें कनक दी जा रही है।
विज्ञापन
इस कारण लोगों की परेशानियां दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहरी स्तर पर अगर लोगों को सरकारी राशन डिपो से आटे के बजाए कनक दी जाती है तो लोगों को कनक को पिसवाने के लिए पहले चक्की तक जाना पड़ेगा। अच्छे दिन के सपने दिखाने वाली केंद्र सरकार अब केवल लोगों की परेशानियां बढ़ाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
कहा कि कुछ माह पहले लोगों के राशन कार्ड फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन लोगों द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद राशन डिपो पर जमा करवाए गए फार्म विभागीय लापरवाही के कारण गुम हो गए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार ला लोगों की समस्याओं को हल नहीं किया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन मेें मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवीर सिंह, बलदेव सिंह, कृष्ण सिंह, रेबत सिंह, मोहन लाल, शेखर रैना, संजय शर्मा सहित अन्य शामिल थे।