{"_id":"b3766dbd2a1cbbc4270fb832f4d0c158","slug":"burnt-effigies-of-gandhi-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का पुतला फूंका
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगने पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा ने राहुल पर देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा की जिला इकाई ने वामपंथियों की देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर कड़ी निंदा की। भाजपा की जिला इकाई ने जेएनयू में हुई देश विरोधी नारेबाजी के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन
इस भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमणीक शर्मा ने कहा कि जो घटना जेएनयू में हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में अपना आधार खो चुके राजनैतिक दल देशद्रोहियों का साथ दे रहे हैं, जो काफी निंदनीय है।
विज्ञापन
एक शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना से साफ जाहिर हो गया है कि कुछ राजनैतिक दल युवाओं को गुमराह करके अपनी रोटियां सेक रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के विरोध में नारे लगाना व अफजल गुरु जैसे आतंकियों को शहीद कहने वाले कभी भी भारत के पक्षधर नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोगों का साथ लेकर राहुल गांधी देश का एक और बंटवारा चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता अक्षय कुमार, शिंदी अरोड़ा, पवित्र सिंह, भारती शर्मा, कुलक्षेत्र सिंह आदि उपस्थित रहे।