{"_id":"20e0d5291c519a4caa05d33aaadc788f","slug":"bsp-coalition-government-took-aim-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने सरकार पर साधा निशाना
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण मामले पर बने विवाद को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकाली। इस दौरान गठबंधन सरकार, एनसी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बसपा राज्य प्रधान तरसेम खुल्लर के नेतृत्व मेें एससी, एसटी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होेंने कहा कि आरक्षण उनका अधिकार है।
विज्ञापन
बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा आरक्षण का लाभ एससी, एसटी और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचाना था। रैली के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत के बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रि या दी। कहा कि शासन कर चुकी पार्टियां आरक्षण के हित में नहीं सोच रहीं। सभी उन्हें दबाने का हर पल प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली में भाजपा को मिली करारी हार विवादित बयानों का नतीजा है। इस मौके पर बसपा को-आर्डिनेटर एमएल तोमर ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अकेले लड़ने की बात कही है। रैली मेें एचसी थापा, जगदीश राज वर्मा, केएल अत्री, चरण दास, बीडी थापा, बीएल ढींगरा, चरणजीत बिट्टा, प्रीतम चंद, बीडी ठप्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन