{"_id":"4b46b5f5c80189bf44d033023ed072ff","slug":"broken-right-leg-and-plaster-on-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांग टूटी दायीं और प्लास्टर किया बायीं का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांग टूटी दायीं और प्लास्टर किया बायीं का
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की लापरवाही के कारण पांच माह की मासूम रात भर दर्द से तड़पती रही। बेजुबान बच्ची की टांग टूटी थी दायीं पर प्लास्टर कर दिया गया था बायीं का। इस मामले का खुलासा तो तब हुआ, जब दूसरे दिन दूसरे डॉक्टर ने उसकी जांच की।
विज्ञापन
एक्स-रे देखने के बाद वह डॉक्टर भौचक्क रह गए। आनन-फानन में मासूम की टूटी टांग का प्लास्टर किया गया। डॉक्टर की इस लापरवाही से बच्ची के अभिभावकों ने रोष जताया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि जिब निवासी सुदेश कुमार की पांच माह की बेटी सलौनी की एक दुर्घटना में दांयी टांग में चोट आई। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। आर्थोपेडिक ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे डॉ. विनीत ने एक्स-रे कराने को कहा।
विज्ञापन
एक्स-रे जांच होने के बाद सलौनी की दांयी टांग में फ्रैक्चर होने की पुष्टी हुई। डॉक्टर ने जल्द प्लास्टर करवाने की हिदायत दी। डॉक्टर के सहकर्मियों ने जल्दबाजी में सलौनी की बांयीं टांग पर प्लास्टर कर उन्हें घर भेज दिया।
सलौनी के घरवाले अनपढ़ होने के कारण पूरे माजरे समझ नहीं पाए। घर में सलौनी पूरी रात दर्द से कराहती-चिल्लाती रही। सलौनी के पिता सुदेश कुमार ने बताया कि अगली सुबह जब वह अस्पताल में सलौनी की जांच कराने पहुंचे तो उन्हें उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सारी घटना के बारे में समझाया।
बताया गया कि गलती से बच्ची की बायीं टांग पर प्लास्टर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना अस्पताल में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीर जुट गई। बच्ची की मां पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि डॉक्टरों की ऐसी लापरवाही के कारण बिना पढ़े-लिखे लोगों की जान जा सकती है।
डॉक्टर पहले बिफरे, फिर दी सफाई
घटना की खबर मिलते ही जांच करने वाले डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। पहले तो आते ही उसने सलौनी के घरवालों को डांटना शुरू कर दिया। डाक्टर ने घरवालों पर घटना को सनसनीखेज बनाने का आरोप लगाया।
बाद में डाक्टर ने अपनी सफाई भी दे डाली। उन्होंने कहा कि ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कभी गलती हो सकती है। इस घटना से उन्होंने पूरी तरह अपना पल्ला झाड़ लिया।
मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को इसकी पूरी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-नरेंद्र भतयाल, सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल