फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Boundary Wall Collapse of School

Udhampur News: कमरों की कमी के कारण खुले में पढ़ाई करने को मजबूर विद्यार्थी

विज्ञापन
Boundary Wall Collapse of School
शहीद भानु प्रताप सरकारी मिडिल स्कूल चोपड़ाशॉप के पेड़ गिरने से टूटी चारदिवारी
-शहीद कांस्टेबल सूरज भान सरकारी मिडिल स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

-चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से स्कूल परिसर में घुस आते हैं नशेड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहीद कांस्टेबल सूरज भान सरकारी मिडिल स्कूल चोपड़ा शॉप के छात्र कमरों की कमी के कारण खुले में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। दो माह पहले आए तूफान के कारण स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। दीवार टूटने से रास्ता बना गया। मौजूदा समय में स्कूल परिसर नशेड़ियों का अड़डा बन चुका है।
स्थानीय लोगों व बच्चों के अभिभावकों में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष है। स्थानीय लोगों का कहना था कि विभाग स्कूल की ओर ध्यान नहीं दे रहा। जबसे यहां पर स्कूल बना है तब से लेकर आज तक विभाग ने स्कूल में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। खुशी देवी, राहुल व समाज सेवक तरुण सेठी का कहना था कि स्कूल में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सेना की ओरसे ऑपरेशन सद्भावना के तहत करवाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नही है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से मांग की कि जल की व्यवस्था के साथ अन्य समस्याओं का निपटारा किया जाए। क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
विभाग की ओर से जल्द ही स्कूल की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को बनाने के साथ ही स्कूल में आ रही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article