{"_id":"6333472138df8901b9650953","slug":"body-found-udhampur-news-jmu2689615133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में घोड़ा चलाने वाले मजदूर की पत्नी का शव नाले से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में घोड़ा चलाने वाले मजदूर की पत्नी का शव नाले से बरामद
विज्ञापन
कामनगर: पुलिस को जानकारी द ते मृतक के परिजन।
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। ब्लॉक घोरडी के नाला घोड़ा के मोड़ा जनाड़ी वार्ड 3 में एक महिला का रहस्यमयी परिस्थितियों में नाला मलिया के नाले से शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान मक्खनु देवी (40) पत्नी ओमप्रकाश निवासी नाला घोड़ा के रूप में हुई। उसका पति माता वैष्णो देवी धाम में यात्रियों को घोड़ा सेवा देता है।
मृतका के पति ने बताया कि वह कटड़ा में माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर घोड़े से सवारियों को भवन पहुंचाता है। रविवार रात 8 बजे घर से लड़के का फोन आया। उसने फोन कर बताया कि मां घर पर नहीं है। उसने बताया कि दोपहर 2 बजे के करीब घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी, फिर लौटी नहीं। सोमवार को कटड़ा से वह रात 8 बजे के करीब घर पहुंचा तो पूरी रात पत्नी को ढूंढता रहा। रिश्तेदारों के घर भी फोन किया।
मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि नाला मलिया के नाले पर एक महिला का शव पानी में पड़ा है। जब उनसे वह शव देखा तो वह उसकी पत्नी ही थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल रामनगर के शव ग्रह में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।