{"_id":"64a08b4d25e0771e210c5906","slug":"board-result-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-530-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रिजल्ट में फिसड्डी स्कूलों पर गिरेगी गाज\nएचओडी समेत शिक्षकों का रुकेगा इन्क्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रिजल्ट में फिसड्डी स्कूलों पर गिरेगी गाज एचओडी समेत शिक्षकों का रुकेगा इन्क्रीमेंट
विज्ञापन
जिले में 18 सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से कम, कार्रवाई की तैयारी में शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में कई सरकारी स्कूलों का 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा है। 10वीं में 14 और 12वीं में चार सरकारी स्कूलों का परिणाम 30 फीसदी से नीचे है। शिक्षा विभाग इन स्कूलों के एचओडी और संबंधित विषय के शिक्षक के इन्क्रीमेंट पर रोक लगाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने 10वीं और 12वीं का का रिजल्ट घोषित किया था। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के अधिकतर विद्यार्थियों ने पोजीशन हासिल की थी। लेकिन जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं, जिनका परीक्षा परिणाम बहुत ही खराब है। 10वीं कक्षा तक के स्कूलों की हालत ज्यादा खराब नजर आई है। खराब परीक्षा परिणाम वाले ज्यादातर सरकारी स्कूल विंटर जोन के हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार 10वीं में 14 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी कम रहा है। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी में 81 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और 22 ही पास हो सके। इसी तरह हायर सेकेंडरी स्कूल बप में 32 में से 9, हाई स्कूल किथर में 35 में से 10, हाई स्कूल चढ़त में 27 में से 4, हाई स्कूल चप्पड़ में 21 में से 6, हाई स्कूल बारीगढ़ में 19 में से 5, हाइ स्कूल दरसू में 17 में से 5, हाई स्कूल सतैनी में 33 में से 8 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल कोटली जिज्जा में 27 में से 8, हाई स्कूल समोल में 16 में से 3, हाई स्कूल नाला मल्लियां में 34 में केवल 3, हायर सेकेंडरी स्कूल लांदर 94 में से 21, हाई स्कूल सदोता में 64 में से केवल 16 विद्यार्थी ही परीक्षा को पास कर सके हैं। इसी तरह से 12वीं कक्षा में हायर सेकेंडरी स्कूल सिउना में 43 में केवल 4, हायर सेकेंडरी स्कूल थियाल में 41 में से 12, हायर सेकेंडरी स्कूल लांदर में 111 में से 30 और हायर सेकेंडरी स्कूल रांग में 47 में केवल 11 विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर सके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिक्षा निदेशक के दिशानिर्देश पर फिसड्डी परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के एचओडी और संबंधित विषय के शिक्षकों का इन्क्रीमेंट रोक दिया जाएगा। खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशक जम्मू को भेज दी गई है।
- गीतू बंगोत्रा, सीईओ स्कूल शिक्षा विभाग, उधमपुर