{"_id":"588f91a94f1c1bd97ee800c0","slug":"blocked-roads-for-power-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्र कैथा, किया, वलोता आदि गांवों में 16 दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे गुस्सा लोगों ने सोमवार को रामनगर बसंतगढ़ मार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तब बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन और जाम की खबर पाकर एसआई शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि बिजली की आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद कर दिया। बता दें कि दो दिन पहले रसली गरदेन तथा रसली ठकराई गांव के लोेगों ने भी बिजली के लिए प्रदर्शन किया था। यहां बिजली बहाल की गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर गुल हो गई।
विज्ञापन
किया गांव के पूर्व सरपंच जोगिंद्र गुप्ता ने कहा कि कैथा गांव में लाइनमैन तक नहीं है। लाइन में खराबी आने पर इसे लंबे समय तक ठीक नहीं किया जाता। लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ता है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों पर मामला दर्ज करने की भी निंदा की है।
बता दें कि रसली गरदेन, रसली ठकराई और आसपास गांवों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ दो दिन पहले प्रदर्शन किया था तब पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने मजबूरी में प्रदर्शन किया था।