फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Block Public Health Unit Yojna

ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट योजना : जिले में बनाए जा रहे इमरजेंसी वार्ड और लैब

विज्ञापन
Block Public Health Unit Yojna
ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट योजना के तहत मौंगरी में बनाई जा रही इमारत।
खास खबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। केंद्र सरकार की ओर से ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट योजना शुरू की गई है। इसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जगह की तंगी को दूर करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई जगहों पर लेबोरेटरी, शवगृह व नई इमारतों का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि ब्लॉक पंचेरी, ब्लॉक बसंतगढ़, ब्लॉक रामनगर जो कि पहाड़ी व दूरदराज के इलाका है। इन क्षेत्रों में कई सब सेंटर किराये की इमारतों में चल रहे हैं। हालांकि इस योजना के तहत पीएचसी में जगह की तंगी को दूर करने के लिए नई इमारतों का निर्माण भी किया जाएगा। हालांकि इस योजना के तहत स्वास्थ केंद्रों में आ रही जगह की तंगी को दूर करने के लिए जिला के विभिन्न ब्लॉकों में इमरजेंसी वार्ड, लैब, का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि लांदर, मौंगरी में डाॅक्टरों के बैठने के लिए कमरे भी बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के छह ब्लॉकों में बने स्वास्थ्य सेंटरों में जिसमें जगह की तंगी या फिर स्वास्थ्य सुविधाओ की कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में डिप्टी सीएमओ डॉ. यासीन का कहना था कि इस योजना के तहत चिनैनी में लैब, रामनगर में लैब, पंचेरी, टिकरी व बसंतगढ़ में इमरजेंसी वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की योजना है इसके बजट के बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed