{"_id":"61b0fbffe495a945ac16e0a5","slug":"block-diwas-udhampur-news-jmu2494484162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक दिवस के तहत डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक दिवस के तहत डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
उधमपुर के फंग्याल इलाके में ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में बात रखी डीसी व समस्याएं रखते ग्रामीण
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ब्लॉक दिवस के तहत उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने बुधवार को फंग्याल पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई सरपंच, पंच व ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित कई समस्याएं व मांगों को रखा।
सुबह करीब 11 बजे उपायुक्त फंग्याल में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर सरपंच, पंच व ग्रामीणों की परेशानियां सुनीं। समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिकता के साथ परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए 2022-23 वित्त वर्ष के लिए योजना बनाने के निर्देश दे दिए हैं। इसको लेकर सरपंच व पंच भी जागरूक होकर काम करना शुरू करे।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के लिए मंजूर परियोजना की टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। संभावना है कि जनवरी में ये सभी कार्य आरंभ हो जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद डीडीसी से अपील की कि वह महीने में एक बार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें, और समस्याओं को लेकर काम करें। इस बैठक में संबंधित विभागों के उस क्षेत्र के जेई को जरूर बुलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को अपनी जमीन अपनी निगरानी योजना के बारे में जानकारी दी और इसका लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीसी उधमपुर बलवान सिंह, डीडीसी पार्षद पूर्ण चंद, आदि अधिकारी मौजूद थे।
-----
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताईं यह समस्याएं
सरपंच व पंचों ने तालाबों की मरम्मत कराने, जल निकासी के लिए सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण करने, खेल के मैदान तैयार करने, चारदीवारी करने, कोटली बाला में नाले को पार करने के लिए फुट ब्रिज का निर्माण करने, पानी की किल्लत दूर करने, जेबरा क्रॉसिंग व सिग्नल लाइट लगाने, कराल से शाओनी मार्ग पर तारकोल डालने, मिडिल स्कूल गुडार को अपग्रेड करने, डिस्पेंसरी स्थापित करने, रठियान पूर्व में यात्री शेड का निर्माण करने, दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी करने, रौन दोमेल से बट्टल तक सड़क को चौड़ा करने, फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी से जखैनी तक पांच फुट ब्रिज का निर्माण करने की मांग रखी।

उधमपुर के फंग्याल इलाके में ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में बात रखी डीसी व समस्याएं रखते ग्रामीण- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के फंग्याल में ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेती डीसी व पौधरोपण करती डीसी- फोटो : UDHAMPUR