{"_id":"57bb4b2b4f1c1b9663d502c5","slug":"bjp-misleading-people-panthars","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा लोगों को गुमराह कर रहीः पैंथर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा लोगों को गुमराह कर रहीः पैंथर्स
udhampur
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
national flags
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का समापन उधमपुर में करने से खफा पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रोष रैली निकाली। इस दौरान गोल मार्केट में गठबंधन सरकार का पुतला भी फूंका और नारेबाजी की। सोमवार सुबह ग्यारह बजे के करीब सलाथिया चौक के पास पैंथर्स कार्यालय से रोष रैली निकाली गई, जो कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार से होते हुए गोल मार्केट में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक व पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। कश्मीर में तिरंगा यात्रा को संपन्न करने की बात करने वाली भाजपा केवल उधमपुर तक ही सीमित रह गई है। उधमपुर पहुंचे भाजपा नेताओं ने बड़े-बड़े भाषण कर देशहित की बात तो की, लेकिन सत्ता में होने के बावजूद वह कश्मीर का रूख नहीं कर सके। इससे साफ है कि भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इसे पैंथर्स पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल है, तो फिर डोडा और किश्तवाड़ में जाकर तिरंगा यात्रा का समापन करना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने इस यात्रा का समापन करने के लिए उधमपुर को ही चुना। आज भाजपा नेता लोगों को उनके सवालों के जवाब देने में सक्षम नहीं हैं। गठबंधन सरकार में होने के बावजूद वह कश्मीर का रुख नहीं कर सकते हैं, तो उनकी गठबंधन सरकार में क्या अहमियत होगी, यह लोगों को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा की नीति से परिचित हो गए हैं।
विज्ञापन