फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Beaten two traffic personnel

ट्रक ड्राइवरों ने ट्रैफिक कर्मियों को पीटा

Fri, 15 May 2015 01:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर Updated Fri, 15 May 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Beaten two traffic personnel

नो इंट्री में जबरन घुसने के लिए कई दर्जन ट्रकों पर सवार लोगों ने फ्लाटा में दो ट्रैफिक कर्मियों पर हमला कर दिया। उन पर पत्थर बरसाए और डंडों से भी पीट दिया। जान बचाकर दोनों ट्रैफिक कर्मी मौके से भाग कर थाने पर पहुुंचे।

विज्ञापन


इस घटना के घंटों बाद भी पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने में नाकाम रही। डीटीआई उधमपुर अश्विनी शर्मा के अनुसार थाने में लिखित में शिकायत दे दी गई है। दोनों ट्रैफिक कर्मियों की मेडिकल जांच भी कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार तड़के सवा चार बजे के करीब जम्मू से एक साथ पचास के करीब ट्रक फ्लाटा चौक पहुंचे।

सुबह चार बजे ही फ्लाटा चौक से किसी भी ट्रक को नगर के बीच पुुराने हाईवे से निकलने के लिए नो एंट्री लगा दी गई थी। ट्रकों में मवेशी भरे हुए थे।

गर्मी शुरू होने के कारण गुज्जर समुदाय के लोग अपने माल मवेशी लेकर घाटी और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे थे। इन ट्रकों को भी नाके पर तैनात दो ट्रैफिक कर्मियों मजीद और विजय ने रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया नो एंट्री है। बाईपास से जाएं। लेकिन ट्रक चालक नहीं माने। ट्रकों से अचानक चालीस पचास लोग नीचे उतरे। ट्रैफिक कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई।

इसी बीच, कुछ लोगों ने ट्रैफिक कर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। कुछ डंडे लेकर बाहर आए और दोनों ट्रैफिक कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर दोनों मौके से भाग निकले।


उनके भागते ही ट्रक चालक नगर के बीच से ही निकल गए। इसी बीच, मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। ट्रैफिक कर्मियों के अनुसार रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक ही नगर के बीच से ट्रकों को जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed