{"_id":"d9ad46c185e9f156bc87c037c5a715eb","slug":"bear-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीछ को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीछ को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल के जवाहर टनल इलाके में सोमवार को खानाबदोश समुदाय के लोगों ने एक आदमखोर रीछ को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। दरअसल इस रीछ के हमले से पिछले दिनों कई भेड़-बकरियों के मारे जाने से लोगों में काफी गुस्सा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस भालू ने पिछले दो महीनों में तीन दर्जन से ज्यादा भेड़-बकरियों को घायल कर दिया था और एक दर्जन से ज्यादा जानवरों को मार डाला था। एक व्यक्ति को भी रीछ ने गंभीर रूप से घायल किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एक दर्जन के करीब और लोगों को भी रीछ ने हमला कर जख्मी किया था। वन और वन्य जीव विभाग को इसके बारे में सूचित भी किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच सोमवार को बक्करवाल समुदाय के खानाबदोश अपने माल-मवेशियों को लेकर तकिया टठार इलाके की तरफ आ रहे थे कि रीछ ने इन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पहले से गुस्साए मवेशियों के साथ चल रहे लोगों ने रीछ पर पलटवार कर दिया। इससे रीछ भागने लगा, लेकिन इन लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से मार ही डाला। मौके पर वन या वन्य जीव विभाग का कोई अमला नहीं पहुंचा।