फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Badminton And Kho Kho Competition

Udhampur News: बैडमिंटन और खो-खो खेल में बेहतरीन प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Badminton And Kho Kho Competition
खेल स्पर्धओं में बेहत​रीन प्रदर्शन करने वाली छात्रएं। 
पीएम श्री गर्ल्स हाईस्कूल कटड़ा की छात्राओं का जिला डिविजन स्पर्धा में प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जिला रियासी के जोरावर सिंह स्टेडियम में हाल ही में जिला स्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री गर्ल्स हाईस्कूल कटड़ा की छात्राओं ने बैडमिंटन और खो-खो खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतर जिला डिविजनल खेल स्पर्धा में प्रवेश कर लिया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा तान्या, आठवीं कक्षा की छात्रा साक्षी, खो-खो खेल स्पर्धा में स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ऐश्वर्या शर्मा, नौवीं कक्षा की छात्रा और अनन्या शर्मा अंतर जिला डिविजनल खेल स्पर्धा के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन

इन सभी छात्राओं ने फिजिकल एजुकेशन मास्टर जसवीर कौर की देखरेख में जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे की स्पर्धा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
बैडमिंटन के साथ ही खो-खो खेल में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राएं अगले चरण के लिए चयनित हुईं। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस उषा डोगरा, अध्यापक रवि कोहली, संजय कुमार आदि ने इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed