{"_id":"61a123ae594b1c0c833c7f8e","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-udhampur-news-jmu2486618109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गुज्जर और बकरवाल छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गुज्जर और बकरवाल छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना और जनसंपर्क विभाग के सांस्कृतिक विंग जम्मू ने गुज्जर और बकरवाल छात्रावास में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रावास के वार्डन शकील अहमद मुख्यातिथि और जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा विशिष्ट अतिथि थे।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए सूचना विभाग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विभाग से निकट भविष्य में इस तरह के और आयोजन करने का आग्रह किया। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम और इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सांस्कृतिक विंग जम्मू और जिला सूचना केंद्र उधमपुर के कलाकारों में मोहिंदर पंचैरवी, बलबीर सिंह, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, आदि ने देशभक्ति और लोक गीतों की एक शानदार संगीतमय श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की महिमा और प्रगति का जश्न मनाना था, जो 75 वर्षों में हासिल किया है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं।