{"_id":"61b3ba42659aaa04f02732d1","slug":"awearness-udhampur-news-jmu2495834139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा पर जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा पर जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में बीपीआरएंडडी नई दिल्ली की तरफ से प्रायोजित महिलाओं की सुरक्षा पर जांच कर्ताओं के लिए चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया।
समारोह में डीएसपी सुरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए बीपीआरएंडडी नई दिल्ली का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में अकादमी की प्रबंधन टीम के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराध में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जांच अधिकारियों के जांच कौशल को बढ़ाना और उन्नत करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों की जांच में जांच अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को भारत में महिलाओं के खिलाफ किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों का विस्तृत अध्ययन करने, तथा इनको रोकने और प्रतिभागियों को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक करने के लिए डिजाइन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 18 अधिकारियों ने भाग लिया। पाठ्यक्रम के दौरान प्रख्यात वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रमों का आयोजन डीजीपी जम्मू-कश्मीर एंव अकादमी निदेशक का विशेष प्रयास हैं।