फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

उधमपुर पुलिस ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में किया युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
Awareness
उधमपुर। पुलिस ने छात्रों के बीच महिला सशक्तीकरण, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस स्टेशन रेहंबल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने की। इस मौके पर पीएसआई रोहिन चलोत्रा, एएसआई सुभाष सिंह, ड्रग काउंसलर देविका शर्मा और महिला थाना के विशेष प्रकोष्ठ में सामाजिक कार्यकर्ता अजरा खान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रभावों के बारे में जागरूक किया। युवाओं के साथ बातचीत में लैंगिक समानता, कानूनी अधिकार जैसे विषय भी शामिल थे। इस दौरान युवाओं के प्रश्नों और शिकायतों का भी समाधान किया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे पुलिस को नशीले पदार्थों की गतिविधियों के बारे में सक्रिय रूप से जानकारी देकर समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने में पुलिस की मदद करें। एसएचओ रेहंबल ने युवाओं से खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, एक बेहतर नागरिक बनने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए अच्छे गुणों को आत्मसात करने का अनुरोध किया। वहीं, ड्रग डी एडिक्शन सेंटर डीपीएल उधमपुर में काउंसलर ने भी नशीली दवाओं की लत और समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा देने वाले कारकों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मानव मस्तिष्क पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विभिन्न मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रयोग से परहेज करने की भी सलाह दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसियों पर भी नजर रखें, और किसी भी नशे में लिप्त होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed