फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   awareness

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दिया स्वरोजगार का आश्वासन

विज्ञापन
awareness
उधमपुर: जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में कार्यक्रम मैं संबोधित करते डीसी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर की आदर्श कॉलोनी इलाके में स्थित जिला सैनिक वेलफेयर कार्यालय में पूर्व सैनिक व वीर नारियों के लिए ‘रोजगार एवं कल्याण योजनाएं सह जागरूकता शिविर‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन

निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शान की देखरेख में जिला वेलफेयर ऑफिसर कर्नल (सेवानिवृत्त) सुखवीर सिंह असला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके टीम सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सभी जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त ने ईएसएम बिरादरी के साथ भी बातचीत कर उनके परिवारों की भलाई, कोविड और लॉकडाउन के दौरान उनके अनुभव और उनके सामने आने वाली किसी भी विशिष्ट समस्या के बारे में पूछताछ की। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए अल्पाहार का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उपायुक्त और अन्य जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed