{"_id":"62191ead6850b104e9231d4e","slug":"awareness-udhampur-news-jmu2545889160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दिया स्वरोजगार का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दिया स्वरोजगार का आश्वासन
विज्ञापन
उधमपुर: जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में कार्यक्रम मैं संबोधित करते डीसी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर की आदर्श कॉलोनी इलाके में स्थित जिला सैनिक वेलफेयर कार्यालय में पूर्व सैनिक व वीर नारियों के लिए ‘रोजगार एवं कल्याण योजनाएं सह जागरूकता शिविर‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब मुख्यातिथि थीं।
निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शान की देखरेख में जिला वेलफेयर ऑफिसर कर्नल (सेवानिवृत्त) सुखवीर सिंह असला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके टीम सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सभी जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
वहीं, उपायुक्त ने ईएसएम बिरादरी के साथ भी बातचीत कर उनके परिवारों की भलाई, कोविड और लॉकडाउन के दौरान उनके अनुभव और उनके सामने आने वाली किसी भी विशिष्ट समस्या के बारे में पूछताछ की। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए अल्पाहार का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उपायुक्त और अन्य जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया।