फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness Session in School

Udhampur News: स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
Awareness Session in School
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल कुद में समाज ​कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेन
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग ने चाइल्ड हेल्प लाइन के सहयोग से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता सहित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और चिंता मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में शिक्षित करना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान संकल्प हब मिशन शक्ति की विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने मानसिक स्वास्थ्य पर मासिक धर्म संबंधी वर्जनाओं के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

इसके बाद, सीएचएल की काउंसलर पिंकी पठानिया ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (1098) के बारे में बात की और स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता शिक्षा से जुड़ी हमारे समाज में चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा की।स्कूलों और कॉलेजों में आवश्यक मासिक धर्म के अनुकूल पहल और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर दिया। इसके बाद, सीएचएल के परियोजना समन्वयक हरि कृष्ण ने छात्र प्रतिभागियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, इसके प्रभावों और परिणामों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र शामिल हुए। छात्राओं को सैनिटरी वेंडिंग मशीन, स्किपिंग रोप और बैडमिंटन और एनएमबीए के तहत बैग वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed