फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   attack on neighbour

Udhampur News: तालाब से मवेशी के पानी पीने पर पड़ोसी परिवार पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
attack on neighbour
उधमपुर/रामनगर। रामनगर की रांग पंचायत के मोडा सिऊना में पड़ोसी परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप स्थानीय पंच हंसराज पर लगा है। घायलों ने कहा कि पंच घर के पास स्थित तालाब पर मवेशी द्वारा पानी पीने से नाराज था। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान बुजुर्ग दंपति कुतू राम, पत्नी मूर्ति देवी और बेटे राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायलों के सिर, बाजुओं और टांगों पर तेजधार हथियारों से कई वार किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है। घायल राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे के आसपास हमारा एक मवेशी पंच हंसराज के घर के बाहर स्थित एक तालाब पर पानी पीने के लिए चला गया था। मवेशी को लाने के लिए जब मां मूर्ति देवी तालाब पर पहुंची तो पंच हंसराज ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद जब मैंने मां के चिल्लाने की आजाव सुनी तो पिताजी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे हंस राज ने अपने परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हम पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया और फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय ग्रामीण जोगिंदर सिंह, विक्रम सिंह, सोहन सिंह, दर्शना देवी व अन्य लोगों ने बताया कि घायलों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों बेसुध होकर जख्मी हालत पर जमीन पर पड़े थे। हमने सभी घायलों को उठाकर तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज जारी है। घायल व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों पक्षों में वाटर टैंक बनाने को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से काउंटर पर्चे लगवाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed