{"_id":"61f57f5416e38f1ab2730cc0","slug":"arrest-udhampur-news-jmu252800648","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 किलो भुक्की के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 किलो भुक्की के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने पंजाब के ट्रक से 11 किलो भुक्की बरामद कर चालक व सह चालक को गिरफ्तार किया है। इन पर नशा तस्करी का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधमपुर के जखैनी इलाके में आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर आरोपी कश्मीर से जम्मू व पंजाब की तरफ जाने वाले ट्रकों में पकड़े जा रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस ने टैंकर के अंदर से चार सौ किलो भुक्की पकड़ी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने जखैनी इलाके में श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी02ईए-7027) को तलाशी के लिए रोका।
जब ट्रक की अच्छे से तलाशी ली गई तो 11 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय तस्करी के आरोप में चालक देवेंद्र सिंह और सह चालक साहिब सिंह निवासी चेवाल रोड अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस पता लगा रही है कि इन्हें भुक्की कहां से मिली, और ये कहां लेकर जा रहे थे?