{"_id":"61f437ccb72e682d4952e84e","slug":"arrest-udhampur-news-jmu252739654","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन की तहसील बटोत में चार दिन पहले महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला शुक्रवार को सुलझ गया। पुलिस ने अपनी छानबीन में इसको हत्या का मामला साबित करते हुए महिला के सास और पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 जनवरी को थोपाल पंचायत के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि निशु देवी का शव फंदे से लटका पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक बोर्ड ने किया, जिसकी मांग जिला अस्पताल रामबन में जांच अधिकारी (ईओ) ने की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए कानूनी वारिसों को सौंप दिया।
पूछताछ के दौरान मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। क्योंकि, शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार पूछताछ के दौरान मृतका के पति पवन कुमार ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया, ताकि मौत आत्महत्या लगे।
विज्ञापन
उसकी स्वीकारोक्ति पर पुलिस मामला दर्ज किया, और अपराध स्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए। दोनों आरोपियों पवन कुमार और उनकी मां सिमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।