फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Army Public School, Hindi Pakhwada, Programme Organised

Udhampur News: आर्मी पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताहांत पर शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
Army Public School, Hindi Pakhwada, Programme Organised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में वीरवार को हिंदी सप्ताहांत धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों सहित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा. संजीव कुमार एवं उपप्राचार्या रीना शर्मा, समन्वयक पल्लवी राजपूत, जूनियर विंग प्रधानाध्यापिका अंजु आर्या और प्री प्राइमरी स्कूल तथा हिंदी विभाग के प्रमुख बसंत कुमार पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। हिंदी विभाग के साथ-साथ एपीएस के जूनियर विंग एवं सीनियर विंग के शिक्षकों एवं छात्रों में भी भारी उत्साह देखा गया। जहां एक ओर हिंदी भाषा के माध्यम से गणेश वंदना, प्रार्थना गीत, ज्ञान से पहचान, चलें बचपन की ओर, समूह गीत, हास्य-व्यंग्य, गजल, नृत्य - संगीत, ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति आदि रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गएतो वहीं दूसरी ओर हिंदी भाषा पर आधारित काव्य गायन, दोहा गायन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षक रमन धीमान और शिक्षिका मीना संब्याल को सर्वश्रेष्ठ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष हिंदी पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में भाषा के प्रति अधिकतम रुचि पैदा करना है। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किया गया। प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार ने कहा कि हर भाषा का अपना-अपना महत्त्व है और उनमें हिन्दी भाषा भी सादर प्रतिष्ठित है। हिंदी भाषा सभी भाषाओं में अपना विशेष स्थान रखती है। हमें बोलते और लिखते समय भाषा की शुद्धता पर जोर देना चाहिए। व्याकरणिक गुणों से युक्त हिंदी भाषा व्यक्तित्व को निखारने में सदैव सहायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed