{"_id":"5730e1ec4f1c1b5d05919fc0","slug":"angry-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा कंठ तो टूटा सब्र, मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा कंठ तो टूटा सब्र, मुख्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पानी की कमी से जब लोगों के हलक सूखने लगे तो प्रशासन के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को मानपा और कथिल गंजू के लोग सड़कों पर उतर आए। डीसी दफ्तर के बाहर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पहले प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कथिल गंजू गांव के देसराज ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में बिना पानी जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो गया है। दो माह से पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण गांव के लोगों को पानी के लिए त्राहि-त्राहि करनी पड़ रही है। हालांकि विभाग के अधिकारी पानी की किल्लत नहीं होने का दावा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जो कर्मचारी पानी छोड़ने के लिए रखे गए हैं, वह पानी छोड़ने के लिए आते ही नहीं हैं। इस कारण गांव के लोगों में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभागीय लापरवाही के कारण गांव में लगभग दो हजार के करीब लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मानपा गांव के लोग तीन माह से पानी नहीं आने के कारण फूट पड़े। नाराज ग्रामीण डीसी दफ्तर के बाहर पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही संध्या देवी ने कहा कि एक तो लोगों को पहले ही गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऊपर से पीएचई विभाग की लापरवाही। उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के कारण ही लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। हड़ताल का खामियाजा आम लोग क्यों भुगते। विभाग पानी सप्लाई सुचारु रखने का प्रबंध करे। अस्थायी कर्मी वकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस मौके पर गांव की कमला देवी, रजिया, शिला देवी, दर्शना देवी, विमला देवी सहित अन्य शामिल थे।