फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over lack of proper supply of water for several months

कई माह से पानी उचित आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over lack of proper supply of water for several months
उधमपुर। जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं होने से वार्ड एक के भारत नगर क्षेत्र के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। सोमवार को उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। इसके साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय स्थानीय निवासियों ने अमित शर्मा के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अमित शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई माह से पानी का संकट गहरा गया है। सप्ताह में दो दिन केवल आधे घंटे के लिए ही पानी मिल रहा है। जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए दो किलोमीटर दूर बावली पर जाना पड़ रहा है। इससे खास कर महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिले हैं। निर्जला एकादशी के दिन भी भारत नगर के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed