फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   And the businessmen were disappointed when they did not get the discount

और छूट नहीं मिलने पर कारोबारी दिखे मायूस

विज्ञापन
And the businessmen were disappointed when they did not get the discount
उधमपुर। सप्ताहांत कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को पिछले आदेश के अनुसार ही शहर के बाजारों में दुकानें खुली हैं। इससे जहां बाजारों में रौनक नजर आई वहीं, इस बार और छूट नहीं मिलने पर कारोबारी व दुकानदार मायूस दिखाई दिए। दूसरी ओर बाजारों में दिनभर भीड़ रही और कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। छूट नहीं मिलने से व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। व्यापार मंडल का कहना है कि वह डीसी को प्रस्ताव देकर दुकानों को तीन दिन तक खोलने की अनुमति देने की मांग करेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार दुकानें खोलने को लेकर रोटेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। मिठाई, लैब, हेल्थ क्लीनिक, दूध की, फल, सब्जी, मटन, चिकन, आटो मोबाइल रिपेयर, असेस्टरी, सर्विस स्टेशन, एग्रीकल्चर इनपुट, रेहड़ी, कैंटीन, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, आधार कार्ड सेंटर, आटा चक्की, साइकिल रिपेयर, ग्रासरी, वर्तन, क्राकरी, स्टेशरी, किताब, फोटोस्टेट की दुकानें खुलीं। खरीदारी करने के लिए लोगों का सुबह नौ बजे बाजार में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर तक बाजार पूरी तरह से गुलजार हो चुका था। कई दुकानों पर तो ग्राहकों की भीड़ लग गई थी और कोई इनको रोक भी नहीं रहा था। सोमवार को प्रशासन व पुलिस का कोई अधिकारी किसी तरह की सख्ती करता नजर नहीं आया। बाजार के कई हिस्सों में सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नया आदेश जारी नहीं होने पर व्यापारी वर्ग काफी मायूस है। रोजाना दुकानें खोलने का आदेश जारी न होने के कारण कारोबारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इसके बारे में कुछ विचार करना चाहिए। व्यापार मंडल दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति देने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को देगा। हो सकता है कि प्रशासन उनकी मांग को पूरा कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र वरमानी, प्रधान, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed